होली रंगों का त्यौहार
भारतवर्ष में मनाये जाने वाले त्यौहारों में होली एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार है।होली के दिन पूरा भारत रंगों में सराबोर रहता है,गुझिये की खुशबू और गुलाल की महक होली की पहचान है।होली का नाम लेते ही मन रोमांच से भर जाता है।रंगों से भरा पूरा आलम और हस्ते मुस्कराते चेहरे बहुत ही मनमोहक होता है यह दृश्य ।होली के इस पर्व पर पूरा भारत प्रेम और भाईचारे के रंग में रंगा हुआ रहता है।जीवन में रंगों का महत्व क्या है इस तथ्य को होली से ज्यादा अच्छे तरीके से शायद ही कोई और त्यौहार समझा पाए।भारत में मनाये जाने वाले हर त्यौहार का अपना एक महत्व है। होली अपने रंग में सबको रंग कर,लोगो के बीच की दूरियों को मिटाकर अपनी सार्थकता साबित करती है।होली के त्यौहार में अगर गुझिया और गुलाल न हो तो होली पूरी नही होती।आगे हम इस त्यौहार के बारे में विस्तार से जानेंगें![]() |
| होली रंगों का त्यौहार |
Holi festival of colors
Holi is one of the most important festivals celebrated in India.The whole of India is drenched in colors on the day of Holi, the scent of Gujiya and the scent of Gulal is the hallmark of Holi. This scene full of colors and full of smiling faces is very enchanting. On this festival of Holi, the whole of India is painted in the color of love and brotherhood. What is the significance of Ngon has its own importance in every festival celebrated hardly be any other festival Paa.bart of this fact more beautifully Holly. Holi proves its significance by coloring everyone in its color, erasing the distance between people. Holi would not have been complete if there is no Gujhiya and Gulal in the festival of Holi. We will know more about this festival in detail.होली कब मनाते हैं ?
होली का पर्व प्रतिवर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है । इस पर्व का विशेष धार्मिक, पौराणिक व सामाजिक महत्व है । इस त्योहार को मनाने के पीछे एक पौराणिक कथा प्रसिद्ध है।होली का पर्व दो दिनों में मनाया जाता है। फागुन मास की पूर्णिमा के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जिसे छोटी होली भी कहते हैं। और पूर्णिमा के दिन होली यानि की रंगों का त्यौहार होता है,इस दिन लोग एक दुसरे पर रंग डालते हैं और गुलाल लगाते हैं।
When do you celebrate Holi?
The festival of Holi is celebrated every year on the full moon of Falgun month. This festival has special religious, mythological and social importance. There is a mythological story behind celebrating this festival. Holi festival is celebrated in two days. Holika Dahan is done a day before the full moon of Phagun month, also known as Chhoti Holi. And on the full moon day, Holi, the festival of colors, is celebrated on this day, people paint and apply gulal on each other.
होली क्यों मनाते है ?
जैसा की हम जानते हैं की भारत में हर त्यौहार को मनाने के पीछे कोई न कोई धार्मिक, पौराणिक व सामाजिक महत्व अवश्य होता है। इस त्यौहार को मनाने के पीछे एक पौराणिक कथा प्रसिद्ध है । कहते हैं कि प्राचीनकाल में हिरण्यकश्यप नाम का असुर राजा था। जिसने ब्रह्मा से वरदान प्राप्त किया और ब्रह्मा के वरदान तथा अपनी शक्ति से मृत्युलोक पर विजय प्राप्त कर ली थी ।
शक्ति का अभिमान सभी को हो जाता है जो विनाश की और ले जाता है।यही हिरण्यकश्यप के साथ भी हुआ।अभिमानवश वह स्वयं को अजेय समझने लगा ।वह चाहता था की लोग उसे ईश्वर माने और उसकी पूजा करें। सभी उसके भय के कारण उसे ईश्वर के रूप मे पूजने लगे थे परंतु उसका पुत्र प्रह्लाद ईश्वर पर आस्था रखता था। हिरण्यकश्यप ने जब यह देखा की उनका अपना पुत्र ही उन्हें ईश्वर मानने को तैयार नही है तब उसकी ईश्वर भक्ति को खंडित करने के लिए हिरण्यकश्यप ने बहुत से प्रयास किये लेकिन सभी प्रयास असफल हो गए। तब हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका को ( होलिका को आग में न जलने का वरदान प्राप्त था ) यह आदेश दिया कि वह प्रह्लाद को गोद में लेकर जलती हुई आग की लपटों में बैठ जाए ।इस तरह प्रह्लाद का अंत हो जाएगा और होलिका बच जाएगी ,परंतु प्रह्लाद के ईश्वर पर दृढ़-विश्वास के चलते उसका बाल भी बांका न हुआ बल्कि स्वयं होलिका ही जलकर राख हो गई । अगले दिन जब सुबह लोगो ने देखा तो उनकी खुशियों का ठिकाना न रहा। उत्साहित होकर लोगो ने जली हुई आग के धूल (राख)को उड़ाकर खुशी मनाई और तभी से होलिका दहन परंपरागत रूप से हर फाल्गुन मास की पूर्णिमा के एक दिन पहले मनाया जाता है ।और पूर्णिमा के दिन दुल्हैड़ी यानि रंगों से होली खेली जाती है।
![]() |
| holi celebration |
इसे भी पढ़े भारत त्योहारों का देश
Why do you celebrate Holi?
As we know that there is some religious, mythological and social importance behind celebrating every festival in India. There is a famous legend behind celebrating this festival. It is said that in ancient times there was an asura king named Hiranyakashyap. The one who received a boon from Brahma and the boon of Brahma and by his power, had conquered the dead of death.
Power is proud of everyone who leads to destruction. This is what happened to Hiranyakashyap as well. He presumably considered himself invincible. He wanted people to believe in him and worship him. Everyone started worshiping him as a god due to his fear, but his son Prahlada had faith in God. When Hiranyakashyap saw that his own son was not ready to believe him as God, then Hiranyakashyap made many attempts to break his devotion but all attempts failed. Then Hiranyakashyap ordered his sister Holika (Holika had the boon of not burning in the fire) to take Prahlad in her lap and sit in the flames of the burning fire. That way Prahlada will end and Holika will escape, But due to Prahlada's strong faith in God, his hair was not spoiled but Holika herself was burnt to ashes. The next day, when people saw it in the morning, their happiness was not good. Enthusiastic people celebrated by blowing the dust (ash) of the burnt fire and since then Holika Dahan is traditionally celebrated one day before the full moon day of every Phalgun month. And Holi is played on the full moon day with Dulhairi.
होली कैसे मनाते हैं?
होली रंगों का त्यौहार है।होली के दिन बच्चे हो या बड़े सभी रंगों में सराबोर रहते हैं। होली का पर्व वैसे तो पुरे भारत में ही मनाया जाता है परन्तु भारत के कुछ हिस्सों में कुछ विशिष्ट प्रकार की होली मनाई जाती है जसे लट्ठमार होली। होली की शुरुआत वसे तो पूर्णिमा के एक दिन पहले ही हो जाती है। सामान्य तौरपर इसे छोटी होली कहा जाता है। जब होलिका दहन किया जाता है, परिवार के सभी लोग,रिश्तेदार तथा आस पास के लोग एक साथ मिलकर होलिका जलाते है और पारम्परिक गीत गाते हैं व नाचते हैं।
किसानो के द्वारा तैयार फसल की बाल को होलिका में प्रवाहित किया जाता है। छोटी होली के दिन भारत के बहुत से हिस्सों में सरसों का उपटन लगाने का भी प्रचलन है।
रंगों से खेलने का त्यौहार धुलंडी मुख्य होता है, होली के दिन सुबह से ही रंगों से खेलना शुरू हो जाता है। बच्चे हो या बड़े सभी रंगों से नहाए हुए दिखाई देते हैं। पुरुष समूह बनाकर फगुआ गीत गाते है और सभी लोगो से मिलते है। होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है जिसमे सभी लोग सम्मिलित होते है। महिलाऐं भोजन बनाने के बाद रंगों से खेलना शुरू करती है। हर चेहरे पर गुलाल और रंग लगा होता है। इस पर्व पर सभी लोग आपसी बैर भूलकर बहुत ही प्यार से होली के रंगों में रंग जाते हैं, और एक समान दिखाई देने लगते हैं। बच्चे गुब्बारे और पिचकारी में रंग भरकर एक दुसरे के ऊपर फेंकते हैं। और सब से बड़ी बात होली के दिन कोई भी बुरा नही मानता। इसीलिए तो कहते हैं बुरा न मनो होली है।
दोपहर में सभी लोग नहा धोकर तैयार होते हैं और स्वादिष्ट भोजन करते हैं।शाम के समय एक दुसरे को होली की मुबारकबाद देने जाते हैं,और गुलाल से अभिवादन करते हैं। इस तरह से रंगों का त्यौहार होली मनाया जाता है।
![]() |
| how to celebrate holi |
How to celebrate Holi?
Holi is a festival of colors. On the day of Holi, children or older people get wet in all colors. Although the festival of Holi is celebrated all over India, but some specific types of Holi are celebrated in some parts of India like Lattmar Holi. Holi begins just a day before the full moon. Generally it is called Chhoti Holi. When Holika Dahan is performed, all the family members, relatives and people around them burn Holika together and sing and dance to traditional songs.
The hair of the crop prepared by the farmers is flown into the bonfire. There is also a practice of applying mustard seed in many parts of India on the day of Chhoti Holi.
The festival of playing with colors is the main one, Dhulandi starts playing on the morning of Holi. Children, or older, appear bathed in all colors. The men form groups to sing Fagua songs and meet all the people. Holi meet is organized in which all the people are involved. Women start playing with colors after cooking. Every face has gulal and color. On this festival, everyone forgets the mutual hatred and colors in Holi with a lot of love, and starts to look the same. Children paint balloons and squirrels and throw them on top of each other. And above all, no one feels bad on the day of Holi. That is why it is said that Holi is not bad.
In the afternoon, everyone takes a bath and prepares a delicious meal. In the evening, they go to greet each other with Holi, and greet Gulal. In this way Holi, the festival of colors, is celebrated.
बरसाना (मथुरा) की लट्ठमार होली
मथुरा में मनाई जाने वाली बरसाने की होली कि अपनी अलग ही छटा है,जिसे देखने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं और इस अद्भुत त्यौहार का आनंद उठाते हैं। भगवान कृष्ण की साथी राधा के जन्म स्थान बरसाना की लट्ठमार होली भारत के सबसे रंगीन पर्व होली मनाने के अपने अनूठे तरीके के लिए विश्वप्रसिद्ध है। बरसाने की लट्ठमार होली फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाई जाती है। इस दिन नंदगाँव के ग्वाल बाल होली खेलने के लिए राधा रानी के गाँव बरसाने जाते हैं और विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना के पश्चात नंदगांव के पुरुष होली खेलने बरसाना गांव में आते हैं और बरसाना गांव के लोग नंदगांव में जाते हैं। इन पुरूषों को होरियारे कहा जाता है। बरसाना की लट्ठमार होली के बाद अगले दिन यानी फाल्गुन शुक्ल दशमी के दिन बरसाना के हुरियार नंदगांव की हुरियारिनों से होली खेलने उनके यहां पहुंचते हैं। तब नंदभवन में होली की खूब धूम मचती है।
दरअसल बरसाना की लट्ठमार होली भगवान कृष्ण के काल में उनके द्वारा की जाने वाली लीलाओं की पुनरावृत्ति जैसी है। माना जाता है कि कृष्ण अपने सखाओं के साथ इसी प्रकार कमर में फेंटा लगाए राधारानी तथा उनकी सखियों से होली खेलने पहुंच जाते थे तथा उनके साथ ठिठोली करते थे जिस पर राधारानी तथा उनकी सखियां ग्वाल वालों पर डंडे बरसाया करती थीं। ऐसे में लाठी-डंडों की मार से बचने के लिए ग्वाल वृंद भी लाठी या ढ़ालों का प्रयोग किया करते थे जो धीरे-धीरे होली की परंपरा बन गया। उसी का परिणाम है कि आज भी इस परंपरा का निर्वहन उसी रूप में किया जाता है।
जब नाचते झूमते लोग गांव में पहुंचते हैं तो औरतें हाथ में ली हुई लाठियों से उन्हें पीटना शुरू कर देती हैं और पुरुष खुद को बचाते भागते हैं। लेकिन खास बात यह है कि यह सब मारना पीटना हंसी खुशी के वातावरण में होता है। औरतें अपने गांवों के पुरूषों पर लाठियां नहीं बरसातीं. बाकी आसपास खड़े लोग बीच बीच में रंग बरसाते हुए दिखते हैं।
![]() |
बरसाना (मथुरा) की लट्ठमार होली |
Lathmar Holi of Barsana (Mathura)
The Barsane Holi celebrated in Mathura has its own unique style, which is visited by people from all over the country and enjoys this wonderful festival. Lathmar Holi of Barsana, the birthplace of Lord Krishna's companion Radha, is world famous for its unique way of celebrating India's most colorful festival of Holi. Barsane's Lathmar Holi is celebrated on the Navami of Shukla Paksha of Falgun month. On this day, Gwalas of Nandgaon go to Radha Rani's village Barsane to play Bal Holi and after worshiping in various temples, the men of Nandgaon come to Barsana village to play Holi and the people of Barsana village go to Nandgaon. These men are called Horiyare. After the Lathmar Holi of Barsana, the next day i.e. on the day of Phalgun Shukla Dashami, the Huriyars of Barsana reach the Huriars of Nandgaon to play Holi. Then there is a lot of Holi in Nand Bhavan.
Actually Barsana's Lathmar Holi is like a replay of the pastimes performed by Lord Krishna during his reign. It is believed that Krishna, along with his sakhas, used to reach to play Holi with their waist-shaped radharani and their companions and used to chill with them, on which Radharani and his safis used to show poles on Gwalas. In such a situation, Gwal Vrind also used sticks or slopes to avoid the beating of sticks and sticks which gradually became the tradition of Holi. The result of that is that even today, this tradition is discharged in the same form.
When the dancing men reach the village, the women start beating them with sticks in their hands and the men run to save themselves. But the special thing is that all this beating and laughter happens in the atmosphere of happiness. Women do not shower sticks on the men of their villages. The rest of the people standing around are seen raining in between.
![]() |
| holi |
होली का महत्व
होली रंगों का त्यौहार है और रंग कोई भेदभाव नही देखते,कौन छोटा है कौन बड़ा,कौन अमीर है कौन गरीब कौन दोस्त है कौन दुश्मन इन सभी बातो से रंगों को कोई फर्क नही पड़ता,रंग तो सब के लिए समान हैं।और यही समानता की भावना होली के इस पर्व में व्याप्त रहती है। होली का त्यौहार उत्साह से भर देता है। लोग सारे शिकवे गिले भूल कर एक दुसरे पर रंग और गुलाल डालते है और होली की शुभकामनाये देते हैं। यह पर्व दुश्मनों को भी दोस्त बना देता है। जीवन की व्यस्तताओ के कारण लोग एक दुसरे से मिल नहीं पाते। होली के इस पावन बेला में लोग इन दूरियों को मिटाकर एक दुसरे से मिलते हैं और पुराने रिश्तों को फिर से जीवन मिल जाता है ।
होली के अवसर पर किसानों की खेत की फसल पक जाती है| लहलहाते फसल को देख कर किसानों में खुशी का माहौल बन जाता है| होली की आग में किसान अपने खेती के पहले अनाज की कुछ दानों को समर्पित करते हैं और इसी अनाज को सब बांटते हैं और अपनी अपनी खुशी एक दुसरे को जाहिर करते हैं|
होली के अवसर पर लगाया जाने वाला सरसों का उपटन शारीरिक विकारो से भी निजात दिलाता है।
होली लोगों में सकारात्मक सोच लाती है| एक बेहतर समाज की गठन में होली की अहम् भूमिका है| होली का पावन पर्व यह संदेश लाता है की मनुष्य अपने ईर्ष्या, द्वेष तथा परस्पर वैमनस्य को भुलाकर समानता व प्रेम का दृष्टिकोण अपनाएँ । मौज-मस्ती व मनोरंजन के इस पर्व में हँसी-खुशी सम्मिलित हों तथा दूसरों को भी सम्मिलित होने हेतु प्रेरित करें । यह पर्व हमारी संस्कृतिक विरासत है । हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम मूल भावना के बनाए रखें ताकि भावी पीढ़ियाँ गौरवान्वित हो सकें।
होली की यह परम्परा प्राचीन काल से अन्विरत चली आ रही है, और आगे भी इसी तरह चलती रहेगी। भारत में मनाये जाने वाले त्योहारों में होली अपना विशेष स्थान और महत्व रखता है। होली रंगों का त्यौहार है,प्रेम का त्यौहार है,सारी नकारात्मक बातो को भूला कर सकारात्मकता का प्रसार करने का त्यौहार है। ऐसे ही है होली।
![]() |
| holi festival of color |
Importance of Holi
Holi is a festival of colors and colors do not see any discrimination, who is small, who is big, who is rich, who is poor, who is friend, who is enemy, all these things do not matter to the colors, colors are the same for everyone. The spirit of this prevails in this festival of Holi. The festival of Holi fills with enthusiasm. People forget all the grievances and put color and gulal on each other and wish Holi. This festival also makes friends with enemies. People are unable to meet each other due to the busy life. In this auspicious time of Holi, people eradicate these distances and meet each other and the old relationships get life again.
On the occasion of Holi, the crop of the farmers is harvested. Seeing the swollen crop creates an atmosphere of happiness among the farmers. In the fire of Holi, the farmers dedicate a few grains of grain before their cultivation and distribute the same grains and share their happiness with each other.
The mustard preparation done on the occasion of Holi also relieves physical disorders.
Holi brings positive thinking in people. Holi has an important role in the formation of a better society. The holy festival of Holi brings the message that humans should forget their jealousy, jealousy and mutual animosity and adopt a vision of equality and love. Join laughter and joy in this festival of fun and entertainment and inspire others to join. This festival is our cultural heritage. It is the duty of all of us to maintain the original spirit so that future generations can be proud.
This tradition of Holi has been going on since ancient times, and will continue in the same way. Holi holds its special place and importance in the festivals celebrated in India. Holi is a festival of colors, a festival of love, a festival of forgetting all negative things and spreading positivity. Holi is like this.








0 comments:
Post a Comment